Menu

दिल्ली पुलिस जल्द करने जा रहा है सात हजार महिला पुलिसकर्मिओ की भर्ती

www.nvrthub.com news: गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की भर्ती जारी है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल के आखिर तक वे दिल्ली पुलिस में शामिल हो जाएंगी।
delhi police jobs, news

अपराध, खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध से निपटने के लिए राजधानी के पुलिस बल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अगले साल दिल्ली पुलिस में तीन हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों से निपटने के लिए अधिकारी और कांस्टेबल दोनों पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी और राजधानी के सभी 166 पुलिस थानों में उनकी तैनाती की जाएगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की भर्ती जारी है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल के आखिर तक वे दिल्ली पुलिस में शामिल हो जाएंगी। दिल्ली पुलिस का प्रशासनिक नियंत्रण गृह मंत्रालय के अन्तर्गत आता है। राजधानी में एक युवती के साथ 16 दिसंबर, 2012 को सामूहिक दुष्कर्म की घटना होने के बाद इन सभी पदों के लिए मंजूरी दी गयी थी। उस समय घोषित योजना के तहत, राजधानी के हर पुलिस थाने में कम से कम दो महिला सब-इंस्पेक्टर और सात महिला कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी।

दिल्ली पुलिस एक विशेष अभियान के तहत महिलाओं की पुलिस बल में भर्ती कर रही है। दिल्ली पुलिस में लगभग 80,000 कर्मी हैं जिसमें से लगभग 7,000 महिलाएं हैं। 16 दिसंबर की घटना के बाद बनायी गयी न्यायमूर्ति जेएस वर्मा कमेटी और न्यायमूर्ति ऊषा मेहरा आयोग ने कानूनों में सुधार और पुलिस तंत्र के लिए विभिन्न उपाय सुझाये थे।

उन्होंने दिल्ली पुलिस में महिला घटक को मजबूत करने का भी सुझाव दिया था। अधिकारी ने बताया कि महिला कर्मियों को न्यायाधीशों, वकीलों और अन्य विशेषज्ञों के साथ साथ एनजीओ द्वारा भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ल्ल राजधानी के सभी 166 पुलिस थानों में उनकी तैनाती की जाएगीे।

delhi police female jobs news, latest jobs news in delhi police, police constable female jobs in delhi police, latest news about delhi police jobs, female jobs in delhi police, seven thousands female jobs in delhi police, delhipolice.nic.in latest jobs news, police force jobs in delhi police, constable jobs in dp

0 comments:

Post a Comment

 
Top