Menu

कामनवेल्थ गेम्स में अबकी बार भी देश को गोरवानित करने के लिए हरियाणवी खिलाडी हैं तैयार

राष्ट्रमंडल  खेलों में भाग लेने से पहले ही प्रदेश ने इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने का हक हासिल करने के मामले में प्रदेश ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में 42 हरियाणवी अपने प्रदर्शन से धमाल मचाएंगे।
CWG GAMES 2014 LATEST NEWS
खेलों का यह महा आयोजन 23 जुलाई से स्कॉटलैंड में शुरू होने जा रहा है। महत्वपूर्ण बात इस बार यह है कि तीन खेलों में तो भारतीय दल की अगुवाई हरियाणा के खिलाड़ी ही करेंगे। जिसमें हॉकी में सरदार सिंह पुरुष वर्ग एवं लड़कियों के वर्ग में रितु रानी तथा मुक्केबाजी में विजेंद्र कुमार को भारतीय दल का नेतृत्व सौंपा गया है।

कन्या भ्रूण हत्या के कुख्यात लेकिन शान बढ़ाने में आगे बेटियां

प्रदेशकी गिनती कन्या भ्रूण हत्या के लिए कुख्यात प्रदेश के रूप में की जाती है, लेकिन खास बात यहां यह है कि इसी माटी की छोरियां ही देश के लिए इस बार सबसे अधिक सम्मान बटोरने के लिए मैदान में होंगी। राष्ट्रमंडल खेलो में खेलने का हक पाने वालों में सार्वाधिक हरियाणा की 21 खिलाड़ी शामिल हैं।
2010 में 40 ने लिया था भाग 32 ने जीते थे पदक
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से हरियाणा के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था इसमें से 32 खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

राष्ट्रमंडल खेलों में मचेगा हरियाणवी धमाल इनके प्रदर्शन पर रहेगी खास निगाह

मुक्केबाज पिंकी: पांचबार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को हराकर हुआ चयन, बेहतर प्रदर्शन का है दबाव
विजेंद्र कुमार: दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक एवं ड्रग विवाद के बाद पहली बार बड़ी प्रतियोगिता में लेंगे भाग
योगेश्वरदत्त: बिनाट्रायल चयन विवाद से उपजे विवाद को पीछे छोड़ स्वर्ण बचाने का दबाव
सरदार रितु : बतौरभारतीय कप्तान हॉकी की खोई साख वापस लाने की जिम्मेदारी
ये हैं राष्ट्रमंडल खेलों में देश की सबसे बड़ी पदक उम्मीद
एथलेटिक्स: विकास गुलिया रिले रेस, ओमप्रकाश शॉटपुट
महिलावर्ग : सीमा आंतिल कृष्ण पुनिया-डिस्कस थ्रो
मुक्केबाजी:मनोज कुमार, मनदीप जांगड़ा, विजेंद्र कुमार, सुमित सांगवान प्रवीन कुमार
महिलावर्ग : पिंकी रानी पूजा
जूडो:मनदीप नांदल, परीक्षित सिंह जितेन्द्र सिंह
महिलावर्ग : गरिमा चौधरी जीना देवी
शूटिंग:संजीव राजपूत, हरप्रीत सिंह, गुरुपाल सिंह अंकुर मित्तल
महिलावर्ग: मीना कुमारी, अनिशा सैयद आरती सिंह राव
कुश्ती:अमित दहिया, बजरंग पुनिया, योगेश्वर दत्त, पवन कुमार, सत्यव्रत कादियान
महिला वर्ग: विनेश फौगाट, ललिता, बबीता, साक्षी मलिक गीतिका जाखड़
हॉकी:सरदार सिंह
महिलावर्ग: जसप्रीत सिंह, दीपिका कुमारी, पूनम रानी, रितु रानी, सविता एवं नवजोत शामिल हैं।

latest news about commonwealth games 2014, delhi cwg games news, haryanavi stars of commonwealth games, News for COMMONWEALTH GAMES, commonwealth games sports, commonwealth games 2014, commonwealth games history, commonwealth games 2018, commonwealth countries, Olympic games

 
Top