Menu

हिंदी गूगल मैप के साथ अब फेसबुक ने भी जोड़ी अपनी एक और फीचर

www.nvrthub.com टेक्नोलॉजी न्यूज़: गूगल ने भारतीय यूर्जस के लिए अपनी गूगल मेप सर्विस को हिंदी में लॉन्च कर दिया है। गूगल मेप हिंदी सर्विस डेस्कटॉप और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी। गूगल हिंदी मेप सर्विस में शुरुआती तौर पर गूगल ने कुछ मशहूर स्थानों को हिंदी में अनुवादित किया है।
google news about hindi maps

वाइस नेविगेशन भी हिंदी में
जल्द गूगल टर्न बाई टर्न टैक्स्ट नेविगेशन और वाइस बेस नेविगेशन भी हिंदी में शुरू करेगा। गूगल के अधिकारियों का कहना है कि गूगल जल्द वाइस नेविगेशन भी हिंदी में शुरू करगा। उनका कहना है कि गूगल 40 करोड़ हिंदी बोलने वालों को टरगेट कर रहा है। गूगल ने अपनी हिंदी मेप सर्विस के लिए हिंदी ट्रांसलेशन थ्योरी अपनाई है, जिसमें जगहों के नाम और पिन ऑफ इनट्रेस्ट को हिंदी में किया गया है। इसलिए कुछ जगहों के नाम पहले जैसे ही दिखाई देंगे। गूगल का कहना है कि यूर्जस इसके लिए अपनी प्रतिक्रिया देंगे और जगहों के नाम को सही अनुवाद करने में मदद करेंगे।

नोकिया का हियर मेप भी दे चूका इससे पहले यह सर्विस

गूगल हिंदी मेप सर्विस देने वाला पहला सर्विस प्रोवाइडर नहीं है। गूगल से पहले नोकिया का हियर मेप कुछ भारतीय भाषाओं के साथ अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। जिसमें यूर्जस को ऑफ लाइन नेविगेशन की भी सुविधा दी गई है।
यह करना होगा गूगल मैप को यूज़ करने के लिए
डेस्कटॉप पर हिंदी गूगल मेप देखने के लिए यूर्जस को गूगल अकाउंट सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा का चुनाव करना होगा, जबकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूर्जस गूगल हिंदी मेप के लिए डिफॉल्ट लैंग्वेज सेटिंग में जाकर लैंग्वेज एंड इनपुट में हिंदी का चुनाव कर सकते हैं। गूगल को अभी आप लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार है, इसके बाद कंपनी अन्य भाषाओं में भी अपनी सर्विस शुरू कर सकती है।

फेसबुक साईट की भी एक और नई पहल अब आप सेव तो बुकमार्क भी कर सकते हो

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने यूर्जस की एक और दिक्कत को दूर किया है। सूचना के अनुसार यदि आप फेसबुक पर कोई जानकारी पढ़ रहे हैं या कोई तस्वीर आपको पसंद आई है और उसके बारे में आप कुछ समय बाद दोबारा पढ़ना पसंद करेंगे तो आप उसे वहीं सेव कर सकते हैं। फेसबुक ने अपने अंतर्गत सेव टू बुकमार्क का ऑप्शन लांच किया है जिसके जरिए आप अपनी पसंद के लिंक्स, प्लेस, मूवी, म्यूजिक, आदि चीजों को सेव करने के बाद कभी भी समय मिलने पर विस्तार से जान सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर मोबाइल के जरिए फेसबुक इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के जरिए यूर्जस बार-बार फेसबुक पर आएंगे व अपनी पसंद की जानकारी पढ़ेंगे।
यूर्जस अपनी पसंद की जानकारी को सेव करने के अलावा उस लिंक को अपने दोस्तों के बीच बांट भी सकते हैं। सूचना के मुताबिक इस सेव फीचर को कुछ ही दिनों में फेसबुक में जोड़ दिया जाएगा। इस नई सुविधा का कम्प्यूटर पर ब्राउजर के जरिए चलाने वाले यूजर व एपल डिवाइस पर एंड्रायड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वाले यूजर लाभ उठा सकते हैं।

google map hindi news, how to use google map in hindi, latest news in hindi about google, google latest up gradations, update alerts from Google, Facebook save to bookmark features, news about facebook social site, facebook latest update news, facebook latest news about new features, new updates of facebook, nokia map

 
Top