Menu

thumb wife cocroach games
हाल ही में जर्मनी में 55वीं फिंगर रेसलिंग चैम्पियनशिप हुई। इसमें हर उम्र-वर्ग के लोगों ने जीत के लिए जोर-आजमाइश की। दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब खेल हैं।

Wife Carrying
इस खेल में पत्नी को कंधे पर उल्टा लटकाकर दौड़ना पड़ता है। सीटी बजते ही महिलाएं अपने-अपने पतियों के कंधे पर सवार होती हैं और करीब 250 मीटर की दौड़ शुरू हो जाती है। फिनलैंड के सोनकाजार्वी शहर में हर साल इसका एक वर्ल्ड कॉम्पीटिशन होता है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के िलए दुनियाभर से सैकड़ों दंपती पहुंचते हैं। इस दौड़ के दौरान प्रतिभागी को कई बाधाओं को पार करना होता है। जैसे- पानी में से निकलना पड़ता है और छलांग भी लगानी होती है। जिसकी पत्नी कंधे से गिर गई, वह प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है। यह खेल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एस्टोनिया और हांगकांग में भी खेला जाता है।

Knowledge: इसमेंपत्नी का वजन 49 किलो से कम हुआ तो शेष वजन के बराबर कोई सामान लादकर दौड़ना होता है। फिनलैंड में यह प्रतियोगिता 14 साल से हो रही है। इसमें जीतने वाले को पत्नी के वजन के बराबर बीयर मिलती है।

Finger Wrestling

इसमें दो प्रतियोगी पंजा लड़ाने वाली मुद्रा में टेबल पर एक-दूसरे के सामने बैठते हैं। उनके हाथ की बीच वाली अंगुलियों में चमड़े की एक मजबूत बैंड फंसाई जाती है, फिर दोनों इसे अपनी-अपनी ओर खींचते हैं। जो बैंड खींच लेता है, वह जीत जाता है। इस खेल के प्रतिभागी अपनी अंगुलियों को टेनिस की बॉल से चोट करके और पैर में स्प्रिंग फंसाकर स्ट्रेच करके मजबूत बनाते हैं। कहते हैं कि इनकी बीच की अंगुली इतनी मजबूत होती है कि वे इससे 50 किलो तक वजन उठा सकते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर हर उम्र, वर्ग और वजन के विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है।

Knowledge: जर्मनी के बवेरिया राज्य और पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया के लोगों के बीच मतभेद दूर करने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी। बाद में यह दोनों देशों के बीच एक मशहूर चैम्पियनशिप बन गई। इसका स्थानीय नाम फिंगरहैकन है।

Thumb Wrestling

यह अमेरिका, यूरोप और न्यूजीलैंड का लोकप्रिय खेल है। इसमें प्रतिभागी हाथ के पंजों को अंदर की तरफ मोड़कर आपस में फंसा लेते हैं। अब हाथ के अंगूठों को छोटी सी रेसलिंग रिंग में डालकर आपस में सटा लिया जाता है। इसके बाद तीन तक गिनती गिनते ही प्रतिभागी अंगूठों को धकेलते हैं। जिसका अंगूठा झुक जाता है वह हार जाता है। हालांकि अलग-अलग देशों में इसके नियमों में फर्क है। अमेरिका की सामाजिक संस्था वेलेंसिया फाउंडेशन सालाना थंब-रेसलिंग प्रतियोगिता करवाती है। ब्रिटेन में वयस्कों का छठवां वर्ल्ड थंब रेसलिंग कॉम्पीटिशन हाल ही में संपन्न हुआ है।
   
 knowledge: लेखकपॉल डेविडसन दावा करते हैं कि उनके दादा बरनार्ड डेविडसन ने थंब रेसलिंग को 1940 में ईजाद किया था। हालांकि अमेरिकन कॉपीराइटर जूलियन कोएनिंग का दावा था कि उन्होंने 1936 में थंब रेसलिंग को ईजाद किया था।

Cockroach Racing

यह एक क्लब गैंबलिंग है। इस खेल की शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में हर साल 26 जनवरी (ऑस्ट्रेलिया डे) को कॉकरोच रेसिंग कॉम्पीटिशन होता है। इस प्रतियोगिता का नाम "ऑस्ट्रेलिया डे कॉकरोच रेसेस' है। इसमें प्रतिभागी अपने-अपने कॉकरोच लेकर पहुंचते हैं। कॉकरोच प्रतियोगिता स्थल से खरीदे भी जा सकते हैं। कॉकरोचों की यह रेस टेबल पर कराई जाती है। यह खेल अमेरिका और रूस सहित दूसरे कई देशों में लोकप्रिय है। ऑस्ट्रेलिया में सालभर में ऐसी सात प्रतियोगिताएं होती हैं, जिनमें लोग कई नस्लों के कॉकरोच लेकर पहुंचते हैं।
Knowledge: ऑस्ट्रेलीया में दो व्यक्तियों में इस बात की बहस हो गई थी कि उनके इलाके के कॉकरोच ज्यादा तेज दौड़ते हैं। फैसला करने के लिए कॉकरोचों को दौड़ाया गया। आज यह एक लोकप्रिय खेल बन गया है।

Woodchopping Competition

इस खेल में लकड़ी के मोटे लट्ठे पर खड़े होकर उसे कुल्हाड़ी से दो भागों में काटना होता है। जो पहले काट देता है, वह विजेता माना जाता है। कुछ स्थानों पर कुल्हाड़ी के स्थान पर आरा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें आरा चलाने के लिए एक से अिधक लोग होते हैं। वहीं कुछ जगह खड़े लट्‌ठे पर चढ़कर उसे कुल्हाड़ी से काटना होता है। यह खेल अमेरिका, कैनेडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी यूरोप के कई देशों में खेला जाता है। इस प्रतियोगिता का बाकायदा टेलीविजन पर प्रसारण होता है। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को एक्समैन कहा जाता है।
Knowledge:तस्मानियाके अल्वर्सटोन में वर्ष 1870 में दो लकड़हारों के बीच 25 पाउंड की शर्त लगी कि पेड़ को कौन कितनी जल्द काटकर गिरा पाता है। दुनिया की पहली वुडचोपिंग प्रतियोगिता भी तस्मानिया में ही वर्ष 1891 में हुई थी।
 
Top