Menu

क्राइम ब्रांच ने बच्चों एवं महिलाओं के सामान में छिपाकर हेरोइन की खेप नाइजीरिया भेजने वाले रैकेट का खुलासा किया है। पकड़े गए एक नाइजीरियन युवक के कब्जे से 2.501 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान स्टेनली ब्राइट के रूप में हुई है।
drug smuggler arrested in delhi
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) अशोक चांद ने बताया आरोपी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का हिस्सा है। वह अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत आने वाली हेरोइन की खेप नाइजीरिया भेज रहा था। स्टेनली की बहन का नाइजीरिया के अबुजा में कपड़ों का शोरूम है। वह पहले बहन के साथ हाथ बंटाता था। स्टेनली वर्ष 2013 में बिजनेस वीजा पर दिल्ली आया था। वीजा अवधि समाप्त होने पर वह अवैध रूप से उत्तम नगर में रहकर कपड़े खरीदकर बहन को भेजने का काम करने लगा। अधिक मुनाफा न होने पर उसने काम छोड़ दिया। छह माह पूर्व वह एक नाइजीरियाई के संपर्क में आया। वह ड्रग्स का धंधा करता था। उसके साथ स्टेनली ने भी ड्रग्स तस्करी शुरू कर दी। स्टेनली ने बताया कि विदेशों में बैठे एजेंटों की मदद से अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप दिल्ली लाई जाती थी। वह नामी कोरियर कंपनियों के माध्यम से सामान को नाइजीरिया भेजता था। वहां उसके साथी खेप को अन्य देशों में सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच उपायुक्त डीके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेनली को मंगलवार को द्वारका मोड़ इलाके से दबोचा। उसके कब्जे से मिले तीन काटरून की जांच की तो उसमें महिलाओं के कपड़े, सेंडिल, ऑटो पार्ट्स, बेबी कैरी बैग आदि सामान भरे थे। लेकिन जांच करने पर उनमें छिपाई गई हेरोइन की सच्चाई सामने आ गई। नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में तस्कर।
 
Top