इसके अलावा एक और बड़ा फीचर गूगल ने दिया है। गूगल ने अपना सर्च ऐप अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद वॉइस सर्च एक ही वक्त में मल्टिपल लैंग्वेज (Multiple Language) सपोर्ट (5 भाषाओं तक) करेगा। अब तक आपको अलग-अलग भाषा में सर्च करने को सेटिंग्स में बदलाव करना पड़ता था। अपडेट के बाद आप एक बार में ही कई भाषाएं जोड़ने के बाद अलग-अलग भाषा बोलेंगे और वॉइस सर्च उन्हें पहचान लेगा।
लेकिन आपको एक वाक्य एक ही भाषा में बोलना होगा। यह अपडेट अभी सभी तक नहीं पहुंचा है। गूगल लगातार भारतीय भाषाओं, खासकर हिंदी पर जोर दे रही है। हिंदी में मैप्स देने के बाद अब गूगल ने ऐंड्रॉयड पर हिंदी में वॉइस सर्च की सुविधा शुरू की है यानी आप ऐंड्रॉयड पर हिंदी में बोलकर गूगल पर सर्च कर सकते हैं। गूगल ने अपने इस कदम के संकेत करीब दो महीने पहले ही दे दिए थे, जब कंपनी ने बताया था कि गूगल वॉइस सर्च अब भारतीय उच्चारण को भी समझेगा।हिंदी में बोलकर सर्च करने का फीचर ठीक-ठाक आपकी भाषा समझ लेगा। लेकिन बोलकर सर्च करने और टाइप करके सर्च करने के रिजल्ट्स में अंतर दिख रहा है।
कैसे करें इस्तेमाल (How to Use): एंड्रॉयड पर हिंदी में सर्च करने के लिए आपको सेटिंग में थोड़ा सा बदलाव करना पड़ेगा। अपने ऐंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स में जाइए। इसके अकाउंट्स में गूगल खोलिए। इसमें सर्च में जाइए।