महल-कोठियों के लिए भारत आई बोली लगवाने वाली सबसे बड़ी कंपनी
दुनिया के सबसे बड़े ऑक्शन हाउस सोदबी की नज़र भारत के लग्जरी प्रॉपर्टी बाजार पर है। खासतौर पर 15 से 200 करोड़ के आलीशान बंगले पर। इसमें दिल्ली के लुटियन बंगलों से लेकर राजस्थान के आलीशान महल- कोठियां तक शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ग्रुप ने दिल्ली में रीयल प्रो इंफ्रा प्रा लि. को फ्रेंचाइजी नियुक्त किया है। ग्रुप के प्रेसीडेंट फिलिप वाइट के मुताबिक इन उत्तर भारतीय लग्ज़री प्रॉपर्टी की विदेशी खरीदारों में बहुत डिमांड है।
एयरलाइंस में सबसे पाबंद इंडिगो और परेशान किया स्पाइस जेट ने

15 मई से 15 जुलाई के बीच वेबसाइट फ्लाइटस्टेट्स डॉट काॅम ने तीन मानकों पर भारतीय एअरलाइनों का आंकलन किया। ये पैमाने थे समय पर उड़ान भरना और पहुंचाना, औसतन देरी और उड़ान निरस्त या रूट बदलने के मामले। पाया गया कि इंडिगो सबसे ज्यादा समय पर पहुंची। जबकि स्पाइस जेट ने विलंब और फ्लाइट कैंसिल के मामले में परेशान किया।
बेंगलुरू का स्पाइडरमैन, 22वीं मंजिल पर चढ़कर झंडा फहराया
बेंगलुरूमें ज्योतिराज या कोतीरामा को नाम से बहुत कम लोग जानते हैं। यदि 'स्पाइडरमैन' कहा तो तत्काल पहचान लेंगे। मूलत: वे चित्रदुर्ग के रहने वाले हैं। 15 अगस्त को दीवार के सहारे चढ़कर 22 मंजिला वीवी टॉवर पर तिरंगा फहराने के बाद उन्हें पुलिस थाने बुलवा लिया गया। पहले कहा-अनुमति क्यों नहीं ली। फिर कहा कि ऐसा जोखिम लिया करो और जाने दिया। मजे की बात यह है कि जब ज्योतिराज चढ़ रहे थे, तो कुछ पुलिस जवान भी भीड़ में खड़े थे।