Menu

न्यूयार्क शहर में जन्मे हैं सबसे ज्यादा खरबपति

worlds millionaire birth location
दुनिया के सबसे ज्यादा खरबपति अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पैदा हुए है। हाल ही हुए एक अध्ययन से इस बात का खुलासा हुआ है।

यह अध्ययन लग्जरी मैग्जीन स्पीयर्स और वेल्थमैनेजमेंट कंसल्टेंसी वेल्थइनसाइट ने साझा रूप से किया, जिसमें यह पता चला कि न्यूयॉर्क में 3.09 फीसदी से भी ज्यादा खरबपति पैदा हुए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर मॉस्को है, जहां 1.31 फीसदी खरबपति पैदा हुए।

न्यूयॉर्क में अब तक 52 खरबपति जन्मे हैं, वहीं मॉस्को में यह आंकड़ा 22 है। लिस्ट में लंदन 1.25 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है और चौथे, पांचवे नंबर पर हांग कांग और इस्तांबुल रहे। इस अध्ययन के बारे में वेल्थइनसाइट के विश्लेषक ऑलिवर विलियम्स ने बताया कि आज एक खरबपति की औसत उम्र करीब 63 साल है। इस हिसाब से इस अध्ययन में जिन बातों का खुलासा हुआ है, वे आज के बारे में नहीं बल्कि 60 साल पहले के बारे में है।

इसके अलावा एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि मोनैको में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। यहां 29.21 फीसदी अरबपति हैं। इस तरह मोनैको में रहने वाला हर तीसरा शख्स अरबपति हुआ। अरबपतियों की इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड का जूरिख 27.34 फीसदी अरबपतियों के साथ दूसरे और जिनीवा 17.92 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है।
 
Top