Menu

नई दिल्ली। नौकरानी रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा लें। विवेक विहार की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला कोे अपनी यही गलती भारी पड़ गई। हाल ही में दो नौकरानियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और घर से लाखों का माल समेटकर भाग गई।

  • विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखी थीं दो नौकरानियां
  • बेहोशी की हालत में मालकिन अस्पताल में भर्ती
    house loot in delhi by servant
पुलिस के मुताबिक नेहा भुटानी (28) परिवार के साथ सी-152 सूरजमल विहार में रहती है। उनके पति अमन भूटानी का सीमेंट का व्यवसाय है। नेहा को घरेलू काम के लिए नौकरानी की जरूरत थी। 23 अगस्त को उसकी मां ने फोन कर बताया कि जानकार अमर सिंह ने नौकरानी का इंतजाम कर दिया है, आकर अपने घर ले जाओ। नेहा अपनी मां के घर पहुंची। वहां से दो नौकरानियां अपने घर ले आई। इसमें एक का नाम पार्वती है और दूसरी नाबालिग है। नेहा ने पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए अमर से दोनों के कागजात मांगे तो उसने दो-चार दिन में देेने की बात कही। दोनों लड़कियां उसके घर काम करती रहीं। रात को दोनों उसके ही घर पर रहती थीं। मंगलवार को अमन को किसी काम से दिल्ली से बाहर जाना पड़ा। घर में नेहा अकेली थी। रात करीब 10.30 बजे पार्वती ने नेहा को खाना दिया। खाना खाकर नेेहा बेसुध हो गई। अगले दिन नेहा के ससुराल वाले पहुंचेे तो वह अपने बेड पर बेहोशी की हालत में मिली। घर के एक कमरे का सामान फैला हुआ था। वहां से लाखों रुपये के जेवरात, कीमती ब्रांडेेड घड़ियां, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े व अन्य कीमती सामान गायब था। नेहा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। छानबीन के दौरान अमर सिंह भी गायब मिला। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों नौकरानियों और अमर सिंह की तलाश कर रही है।
 
Top