Menu

Top money saving tips, tricks and treats
कमाई कम हो या ज्यादा, लेकिन सेविंग्स नहीं हो पाती। आजकल ज्यादातर लोग इसी समस्या से जूझ रहे हैं। वजह है अनावश्यक खर्च और फिजूलखर्ची। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है, तो सबसे पहले अपनी आमदनी के हिसाब से अपने खर्चों की प्लानिंग करें।

कुछ आसान से उपाय अपनाकर आप अपने पैसों को सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं। सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं तय करें। आवश्यक चीजों और इच्छा में फर्क करना जरूरी है। गैर जरूरी चीजों पर खर्च करने से घर का बजट बिगड़ सकता है। जब भी शॉपिंग के लिए जाएं, तो क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड लेकर न जाएं। अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने के बजाय कैश खर्च करने पर हम पैसों को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। अगर आप किसी महंगे सामान को लेने के बहुत ज्यादा इच्छुक हैं, तो उसकी खरीदारी के लिए 30 दिन का समय लें। इस बीच आपको सोचने का मौका मिलेगा कि क्या वाकई आपको उस चीज की जरूरत है? अगर आप घर और कार जैसे बड़े खर्चों पर विचार कर रहे हैं, तो अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए दीर्घकालीन हिसाब कर लेना आवश्यक है। महीने का बजट चलाने के लिए छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना जरूरी है। रिटेल में रोजाना सामान खरीदने के बजाय होलसेलर से नाता जोड़िए। सामान इकट्ठा और महीने के हिसाब से लीजिए। इससे आपके सामान के बिल में कमी आएगी। बिजली, पानी, टेलीफोन या अन्य बिल समय पर जमा करना बेहतर है। क्योंकि तय तारीख निकलने के बाद जुर्माने भरने पर अतिरिक्त पैसे खर्च होते हैं।
 
Top