Menu

एक कहावत है- ‘जहां चाह, वहां राह (where there is a will, there is a way )। वाकई विल पॉवर यानी इच्छाशक्ति के बल पर व्यक्ति किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है, किसी भी सफलता के करीब जा सकता है। जीवन में कुछ बड़ा करना व्यक्ति की विल पॉवर पर ही निर्भर करता है और किसी खास दिशा में उसके सकारात्मक विकास के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में विल पॉवर के महत्व को समझना जरूरी है। यह ऐसी संपत्ति है, जो एक पॉवरहाउस की तरह है और जो जीवन के स्वरूप को निर्धारित करने की सबसे ताकतवर ऊर्जा है। यह कमजोरियों पर विजय पाने का अस्त्र है, राह में आनेवाली समस्याओं को दूर करने का माध्यम है। यह एक ऐसा टूल है जो व्यक्ति के व्यवहार को सही दिशानिर्देश देकर, उसे जागरूक बनाकर सफलता के करीब ले जाता है।
Tips to increase self confidence in Hindi Interesting-facts-brain-hindi
विल पॉवर की जरूरत आखिर क्यों? अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों का विल पॉवर मजबूत होता है, अपनी समस्याओं पर अन्य के मुकाबले जल्दी विजय पा लेते हैं। विश्व में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिन्होंने सिर्फ अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ऐसे कारनामे कर दिखाए, जो दूसरों की नजर में असंभव कार्य थे। अब सवाल है कि क्या विल पॉवर को इम्प्रूव किया जा सकता है? तो इसका जवाब है हां। पर इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
  • अपनी सोच कुछ इस तरह विकसित करें कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है।
  • फिर उस सोच के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं और उनका पालन करें।
  • उन सारी बातों की लिस्ट बना लें जो आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं। फिर एक-एक कर उनको दूर करने की कोशिश करें।
  • विल पॉवर के अनुसार किसी लक्ष्य को पाने के लिए नकारात्मक बातों, जैसे आलस, निराशा, झेंप, काम को टालना आदि से दूर रहें।
  • योग-ध्यान भी अपनाएं, ताकि लक्ष्य को लेकर आपका ध्यान केंद्रित रहे।
  • ज्यों-ज्यों आप अपनी कमजोरियों को दूर करते जाएंगे और अपने लक्ष्य पर फोकस्ड रहेंगे, आपका विल पॉवर और मजबूत होता चला जाएगा।
  • याद रखिए, असफलता मैदान छोड़ने का संकेत नहीं है, बल्कि फिर से शुरुआत का नाम है। पर ऐसा वही कर पाते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी प्रबल इच्छाशक्ति रखते हैं।
 
Top