विभिन्न परीक्षाओं में कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाने के कारण इससे संबंधित अपना ज्ञान दुरुस्त रखना भी अब जरूरी हो गया है।»
आजकल
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से बैंकिंग से संबंधित विभिन्न
पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न काफी पूछे जाने लगे हैं।
अधिकतर बैंकों व आईबीपीएस द्वारा आयोजित परीक्षाओं में तो अब अलग से
कंप्यूटर का एक प्रश्न-पत्र आने लगा है और इसका महत्व अन्य प्रश्न-पत्रों
की तरह ही होता है। साथ ही, यह विषय काफी स्कोरिंग भी है। वैसे भी यदि आप
किसी पद के लिए परीक्षा में बैठते हैं, तो कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी के
बिना सफलता पाना मुश्किल ही है। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी इंटरव्यू में भी
आपकी मददगार हो सकती है।
इन परीक्षाओं में
कंप्यूटर विषय से संबंधित प्रश्न-पत्र द्वारा कंप्यूटर के प्रति आपकी
फंडामेंटल और सामान्य जानकारी को परखा जाता है। कंप्यूटर काफी विस्तृत
क्षेत्र है और इन परीक्षाओं में कंप्यूटर से संबंधित प्रश्नों का उद्देश्य
यह परखना कतई नहीं होता कि आप आईटी और कंप्यूटर के एक्सपर्ट हैं या नहीं।
आपसे सिर्फ कंप्यूटर की सामान्य जानकारी की अपेक्षा की जाती है। इसके लिए
कंप्यूटर के क्षेत्र में होनेवाली तमाम नवीन गतिविधियों पर नजर रखना ही
काफी है।
कंप्यूटर फंडामेंटल के अंतर्गत जो
मुख्य टॉपिक आते हैं, वे हैं कंप्यूटर और इसके विभिन्न प्रकार, जनरेशन ऑफ
कंप्यूटर, विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर डिवाइसेज, कंप्यूटर और इंटरनेट
सिक्योरिटी, कंप्यूटर वायरस, कंप्यूटर नेटवर्क आदि। इसके अलावा ई-मेल
सिस्टम, इंटरनेट, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन सेफ्टी जैसे टॉपिक भी काफी महत्व रखते
हैं। इनकी आधारभूत जानकारी जरूर रखें। कंप्यूटर से संबंधित मुख्य
एब्रेविएशंस की सूची भी तैयार रखें। नंबर सिस्टम तथा इसके विभिन्न प्रकारों
के बारे में जानना भी जरूरी है। कंप्यूटर पर सामान्य काम करने के लिए एमएस
ऑफिस पैकेज की जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। एमएम ऑफिस और एमएस वर्ड,
एक्सेल, पॉवर प्वॉइंट आदि से संबंधित ज्ञान होने पर इनसे संबंधित प्रश्नों
के उत्तर आसानी से दिए जा सकते हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट्स का भी ध्यान रखें।
एक सामान्य कंप्यूटर यूजर के रूप में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग
सिस्टम आदि से संबंधित जानकारी भी आपके लिए आवश्यक है। इनसे भी कई प्रश्न
पूछे जाते हैं।
इन परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव
टाइप के ही प्रश्न पूछे जाते हैं। कंप्यूटर और आईटी से संबंधित नवीन खोज,
डिवाइसेज आदि की जानकारी आपको विभिन्न समाचार-पत्रों से मिल सकती है। आप
विभिन्न तकनीकी पत्रिकाओं का भी सहारा ले सकते हैं। इंटरनेट पर भी कई
वेबसाइट्स हैं, जो कंप्यूटर की फंडामेंटल जानकारी उपलब्ध कराने में काफी
सहायक हैं। इसके लिए आप गूगल सर्च की सहायता ले सकते हैं। कई साइट्स पर
ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की लंबी शृंखला आपको मिल जाएगी, जिससे काफी फायदा हो
सकता है।
0 comments:
Post a Comment