Menu

 सामग्री
  • बड़े साइज के टमाटर (पेस्ट) 4
  • पेठे की कैंडी 1/2 किलो
  • घी2 बड़ा चम्मच देसी घी हो तो बहुत बढिया
  • बादाम (मोटा कुटा हुआ)15-20
  • काजू (मोटा कुटा हुआ)15-20
  • इलायची पाउडर1 चुटकी
  • कद्दूकस किया मावा1 कप
एक नॉन स्टिक कड़ाही में सबसे पहले घी गर्म करें। गर्म घी में बादाम और काजू मिलाएं आैर इसे हल्का ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर वाले पेस्ट को मिलाएं। इसे 5-7 मिनट तक चलाते हुए भूनें। इलायची पाउडर को भी इसमें मिलाएं। एक अलग बर्तन में पेठे को कद्दूकस करें। टमाटर वाले मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। गाढ़ा होने के बाद इसमें मावे और पेठे को मिलाएं। इसे मंद आंच पर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें। गाढ़ा होने के बाद इस मिश्रण को एक अलग बाउल या डोंगे में निकाल लें। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मा-गर्म केसरी हलवा सर्व करें
 
Top