Menu

  1. केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री (स्वततंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाईक ने 13 फरवरी, 2016 को नागपुर में 24वें राष्ट्रीय होमियोपैथिक कांग्रेस ‘होमियो-विजन 2016’ का शुभारंभ किया। इस विजन का मुख्य उद्देश्य होमियोपैथी के सिद्धांतों एवं प्रचलनों की वैज्ञानिक पुष्टि, इसकी साख और स्वीकार्यता को बढ़ाना है।
  2. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने 11 फरवरी, 2016 को राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन संरचना (एनएफएमई) 2016-2030 लॉन्च की। इस संरचना का उद्देश्य वर्ष 2030 तक मलेरिया के उन्मूलन के लिए भारत की रणनीति को रेखांकित करना है।
  3. उत्तर प्रदेश में सरकार ने 10 फरवरी, 2016 से न्यू रेवेन्यू कोड-2016 लागू कर दिया है। इसके लागू होने के साथ ही 1901 का भू राजस्व अधिनियम खत्म हो गया। इस अधिनियम में राजस्व विभाग की 234 धाराओं और 16 अध्यायों में संशोधन कर राजस्व से संबंधित नियमों की कठिनाइयों को आसान किया गया।
  4. भारत सरकार ने वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार 54 कर्मियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार की योग्यताओं, उत्पादकता के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान तथा साहस और सजगता के लिए प्रदान किया जाता है।
  5. 11 फरवरी, 2016 को भारतीय हथकरघा ब्रांड की एकीकृत वेबसाइट www.indiahandloom
  6. brand.gov.in का शुभारंभ किया गया। यह वेबसाइट उपभोक्ताओं, थोक खरीदारों और हथकरघा उत्पादकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एकल मंच प्रदान करेगी।
  7. अमेरिका में जारी ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज प्रोजेक्ट’ की शोध रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में प्रत्येक वर्ष 55 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु वायु प्रदूषण के कारण होती है। इनमें से लगभग 13 लाख मृत्यु भारत में और 16 लाख चीन में होती है
  8. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ को 61 अतिरिक्त जिलो में विस्तारित करने की घोषणा की। इसके तहत 61 अतिरिक्त जिलों को 11 राज्यों में से शामिल किया जाएगा।
  9. उत्तर भारतीय राज्य झारखंड के प्रथम मेगा फूड पार्क का 15 फरवरी, 2016 को रांची में शुभारंभ हुआ।
  10. खेल
  11. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मैदान पर उतरने के साथ ही कप्तान ब्रैंडम मैक्कुलम ने 12 फरवरी, 2016 को लगातार 100वां टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
  12. आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम वोग्स ने 13 फरवरी, 2016 को नॉटआउट रहते हुए 551 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सचिन के इसके साथ ही क्रिकेट की दुनिया में वोजेस ने नॉटआउट के साथ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड अब तक सचिन के नाम था।
  13. 14 फरवरी, 2016 को बांग्लादेश में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने तीन बार के विजेता, भारत को पांच विकेट से हराकर विश्व कप हासिल किया। वेस्टइंडीज पहली बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का विजेता बना है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीसी कार्टी को ′मैन ऑफ द मैच′ और बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
  14. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तानी अंपायर असद राउफ को 12 फरवरी, 2016 को भ्रष्ट कार्यों में शामिल होने और खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाए जाने के कारण 5 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
  15. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 10 फरवरी, 2016 को वर्ल्ड टी20 और एशिया कप दोनों के लिए टीम की घोषणा कर दी। पाक टीम का नेतृत्व शाहिद अफरीदी करेंगे।
  16. भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी जौना मुरमू एवं तीरंदाज रंजीत नायक को 15 फरवरी, 2016 को टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) योजना में शामिल किया गया। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने वर्ष 2016 के खेलों एवं 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए की है।
  17. दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर और बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका के सुपर सपोर्ट पार्क में आयोजित मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में सबसे कम उम्र में 10 शतक बनाने का पूर्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज था।
  18. कांगो गणराज्य अफ्रीकी देश माली को 3-0 से हराकर अफ्रीकन नेशंस चैंपियनशिप (चान) 2016 का विजेता बना।
 
Top