Menu

1.    हरियाणा ऐसा प्रदेश बना, जहां से एक ही समय में दो सेना प्रमुख बने। 2016 में झज्जर निवासी जनरल दलबीर सिंह सुहाग थल सेनाध्यक्ष और पलवल से सुनील लांबा नेवी चीफ बने।
2.    देश की पहली डिफेंस यूनविर्सिटी हरियाणा के गुड़गांव जिले में खुलेगी।
3.    देश में सोलर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने के लिए गुड़गांव में बने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी सेंटर में रिसर्च शुरू। यहां 122 देशों के लोगों ने वर्ष 2016 से रिसर्च शुरू किया है।
4.    देश का पहला अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र सोनीपत जिले के हसनपुर गांव में शुरू हुआ। उसका नाम नंदघर रखा गया है।
5.    दूसरे विश्व योग दिवस पर फरीदाबाद में योग क्रियाओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
6.    भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कृष्णा सर्किट में कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है।
7.    अनुकूल गृह नामक योजना 27 मार्च, 2016 को दिव्यांगों के लिए शुरू की गई।
8.    कुरुक्षेत्र जिले का गांव गुम्थाला गढु प्रदेश का पहला वाईफाई हॉस्ट स्पॉट गांव बना। 3 सितंबर, 2016 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका चंडीगढ़ में शुभारंभ किया।
9.    प्रदेश का पहला एलिवेटेड ट्रैक रोहतक-गोहाना रेलवे लाइन पर बनाया जाएगा। 1 नवंबर, 2016 को इसका शिलान्यास सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया।
10.    प्रदेश में सीसीटीवी लगाए जाने के कार्य को ऑपरेशन संजय नाम दिया गया।
11.    प्रदेश के फरीदाबाद और करनाल को भारत सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया।
12.    प्रदेश में हिंसा प्रभावित महिलाओं के लिए सखी नाम वन स्टॉप सेंटर करनाल में खोला गया।
13.    अश्व पीढ़ी की पहचान करने के लिए देश की पहली पेरेंटेज टेस्टिंग लैब हिसार में बनाई जाएगी। इससे घोड़ों की पीढ़ी की पहचान होगी। अभी जर्मनी अमेरिका की लैब में पहचान करानी पड़ती है।
14.    महिला पुलिस दिवस हर रक्षा बंधन से पहले दिन मनाया जाएगा।
15.    वर्ष-2016 में अंबाला पुलिस कमिश्नरी भंग की गई है। अब 2 कमिश्नरी रह गई। इनमें गुड़गांव और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरी शामिल हैं।
16.    युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की अनुगृह राशि ढाई लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई।

ग्राम पंचायत एक नजर में 
  • देश में पंचायत चुनाव के लिए शिक्षा की अनिवार्यता लागू कर सफल चुनाव कराने वाला हरियाणा देश का दूसरा राज्य बना। पंचायती राज संशोधन बिल पास कर सामान्य वर्ग के सरपंच के लिए 10वीं और एससी-बीसी के लिए 8वीं पास योग्यता रखी गई। इससे पहले राजस्थान में शिक्षित पंचायत बनी थी।
  • 6187 ग्राम पंचायतों में 2559 महिलाओं (41.36 फीसदी) ने सरपंची की कमान संभाली। 3628 पुरुषों को सत्ता मिली। भारी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीए, बीटेक होल्डर भी सरपंच बने।
  • बड़ेफैसले
  • देश के दूसरे आईटी हब के रूप में प्रचलित गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया। इसी के साथ मेवात का नाम बदलकर नूंह किया गया।
  • हरियाणा में गाय का दूध सरकारी ब्रांड पाश्चूयरीकृत ए-2 ब्रांड के नाम से बिक्री शुरू की। देशी गाय की डेयरी को यहां 50% तक लोन भी दिया जा रहा है।
  • हरियाणा में 29 मार्च, 2016 को सलामती परियोजना शुरू की गई। इस परियोजना के तहत गर्भ निरोधक इंजेक्शन द्वारा परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है।
  • एक नवंबर, 2016 को अंबाला, गुड़गांव, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पंचकूला और यमुनानगर समेत 8 जिले केरोसिन मुक्त घोषित हुए। बाकी 1 अप्रैल 2017 तक केरोसिन मुक्त होंगे।
  • प्रदेश में सबसे पहले पंचकूला और सिरसा को शौचमुक्त जिला घोषित किया गया।
  • ईज ऑफ डूइंग की श्रेणी में वर्ष-2016 में हरियाणा देश में छठे नंबर पर पहुंचा। 8 अंकों का सुधार।
  • पहली बार प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीद हुई।
22वां जिला Charkhi Dadri

भिवानी जिले का उपमंडल दादरी प्रदेश का 22वां जिला बनाया गया। 10 नए सब डिविजन बने। अब सब डिविजन की संख्या 62 से बढ़कर 72 हो गई है। 10 नई तहसीलों के साथ अब इनकी संख्या 93 हो गई है। 3 नई सब तहसीलें बनाई गईं। अब इनकी संख्या 50 हो गई। 14 नए ब्लॉक बनाए गए। ब्लॉकों की संख्या 126 से बढ़कर 140 हो गई है। 

वर्ष 2016 में सरकार की आय बढ़ी

2015 -16 ---------------Rs 85002Crore
2016-17------------------Rs. 88714Crore
Total Income Increased   == Rs 3712 Crore

सरकार का कर्मचारियो पर खर्च 

2015 -16 ---------------Rs 15514Crore
2016-17------------------Rs. 19311Crore
2015 -16 ---------------Rs 850002Crore
2016-17------------------Rs. 88714Crore
Pension 
2015 -16 ---------------Rs 5179Crore
2016-17------------------Rs. 5640Crore

हरियाणा पर बढ़ता कर्ज़ एक रिव्यु \

2015 -16 ---------------Rs 114048Crore
2016-17------------------Rs. 140831Crore
Total Loan/Credit Govt of Haryana Increased------Rs 26783 Crore
प्राथमिक स्कूलों में सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बढ़ाए 400 करोड़ रुपए।
सेकेंडरी एजुकेशन सुधारने के लिए तय किया 1948 करोड़ का बजट।
हायर और टेक्निकल एजुकेशन के लिए करीब 1000 करोड़ खर्च का प्रावधान।
पांच वर्ष पहले हरियाणा पर 60159 करोड़ रुपए का कर्ज था। अब दो गुने से ज्यादा हुआ।
हरियाणा में सरकारी ऋण के कारण हर व्यक्ति पर करीब 32 हजार का कर्ज है।
2015 के आर्थिक सर्वे के मुताबिक हरियाणा में 365350 कर्मचारी कार्यरत हैं।
हरियाणा में 1.65 लाख स्थाई पद खाली पड़े हैं। 9 लाख युवा बेरोजगार को लाइन में हैं।
विभिन्न प्रकार के करों से राज्य सरकार 46388 करोड़ की आमदनी करती है।
ऋण, सामाजिक और सामान्य सेवाओं से राज्य को 16567 करोड़ की आय होती है।

Awards of Haryana
रियो में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न। हॉकी खिलाड़ी रानीरामपाल, कुश्ती में विनेश, अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह और सौम्यजीत घोष को अर्जुन अवार्ड। कुश्ती प्रशिक्षक महाबीर फौगाट को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला।
भारत सरकार की ओर से वर्ष 2016 का स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट का अवार्ड हरियाणा को दिया गया।
बाबा रामदेव को योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है।
वर्ष-2016 में स्मार्ट गवर्नेंस श्रेणी में 'मोस्ट इम्प्रूवड स्टेट' का अवॉर्ड हरियाणा को दिया गया।
रियो पैरालिंपिक में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को हरियाणा निर्वाचन आयोग और साक्षी मलिक को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया।

New Appointments of Govt Haryana
गुड़गांव लैंड डील मामले की जांच के लिए ढींगरा आयोग बना। इसके अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस एसएन ढींगरा को बनाया गया।
हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष बने गुलशन भाटिया।
छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने में बनी विसंगतियों को दूर करने के लिए बनाई गई थी जी माधवन कमेटी।
किसान आयोग का अध्यक्ष डॉ रमेश यादव को बनाया गया।
हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष जस्टिस सोमनाथ अग्रवाल को बनाया गया है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं आयुक्त विजय सिंह दहिया को बनाया गया है। उन्होंने राजीव शर्मा की जगह ली।
5वें वित्त आयोग का गठन कर मुकुल अशर को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।
हरियाणा में डीएस ढेसी को नया चीफ सेक्रेटरी और केपी सिंह को प्रदेश का डीजीपी बनाया गया।


 

 
Top