Menu

Q. यूरोपिन देशों और एशियन देशों को जोड़ने वाला छोटा मार्ग है -
1. स्वेज नहर मार्ग                 2. उत्तमाशा अन्तरीप मार्ग
3. पनामा नहर मार्ग               4. उत्तरी अटलाण्टिक मार्ग


Q. धूमकेतु की पुच्छ सूर्य से परे दिष्ट होती है, क्योंकि -
1. जैसे-जैसे धूमकेतु सूर्य के चारों ओर घूर्णन करता है वैसे-वैसे उसका हल्का द्रव्यमान, केवल अपकेन्द्रीय बल के कारण क्षिप्त हो जाता है
2. जैसे-जैसे धूमकेतु सूर्य के चारों ओर घूर्णन करता है वैसे-वैसे उसका हल्का द्रव्यमान उसकी पुच्छ की दिशा में स्थित किसी तारे द्वारा आकर्षित हो जाता है
3. सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण धूमकेतु पर भैज्य दाब डालता है जिससे उसकी पुच्छ सूर्य से दूर क्षिप्त हो जाती है*
4. धूमकेतु की पुच्छ सदैव एक ही अभिविन्यास में रहती है


Q. डॉक्टर हेमिल्टन के इलाज से स्वस्थ होने पर खुश होकर मुगल बादशाह फर्रुखसियर ने एक फरमान जारी किया था, जो सम्बन्धित था -
1. ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सर्वाधिक व्यापारिक सुविधाएँ देने से
2. ईसाई धर्म के प्रचार की सुविधा देने से
3. कम्पनी के व्यापार को चुंगी और करों से मुक्त कर देने से
4. विदेश वस्तुओं के भाव में छूट देने से


Q. शक्ति पृथक-करण सिद्धांत किसने दिया ?
1. वाल्टेयर                              2. रूसो
3. नेपोलियन बोना पार्ट            4. मंतेस्क्यु


Q. NCC की स्थापना कब हुई?
1. 1920 में                2. 1948 में
3. 1937 में                4. 1985 में


Q. निम्नलिखित में से किसने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
1. वल्लभभाई पटेल                  2. मदन मोहन मालवीय
3. बी. आर. अम्बेडकर              4. उपर्युक्त में से किसी ने नहीं


Q. शेरशाह सूरी की मृत्यु हुई -
1. आगरा में                      2. कालिंजर में
3. रोहतास में                    4. सासाराम में


Q. नस्तालीक है -
1. एक प्रकार की फारसी लिपि जो मध्यकालीन भारत में प्रयुक्त की जाती थी
2. एक राग जिसकी रचना तानसेन ने की थी
3. मुगल शासकों द्वारा उद्ग्रहीत एक उपकर
4. उलेमाओं के लिए एक आचार संहिता


Q. धन्वन्तरि थे -
1. चन्द्रगुप्त मौर्य के विख्यात सेनानायक
2. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के राज दरबार में एक प्रसिद्ध चिकित्सक
3. हर्ष काल के प्रसिद्ध नाटककार
4. अशोक के राज दरबार में प्रसिद्ध संगीतज्ञ


Q. निम्न में से कौन सा स्थान ताप्ती नदी के तट पर स्थित है?
1. भद्राचलम          2. होशंगाबाद
3. सूरत                 4. जबलपुर

most important general knowledge questions


0 comments:

Post a Comment

 
Top