Menu

आपने अक्सर देखा होगा कि डॉक्टर बहुत ही खराब हैंडराइटिंग का प्रयोग करते हैं जो एक आम आदमी बिल्कुल नहीं समझ सकता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की एक डॉक्टर ऐसा क्यों करता है कि केवल दूसरे डॉक्टर को ही उसकी यह हैंड राइटिंग समझ में आती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह।

डॉक्टरों की हैंडराइटिंग को लेकर उनका काफी मजाक भी उड़ाया जाता है। लेकिन एक सर्वे के अनुसार जब कई डॉक्टरों से पूछा गया कि ऐसा करने के पीछे क्या कारण है। तो यह बात निकल के सामने आई कि जब हम डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं तभी से यह सिखाया जाता है कि सब कुछ जल्दी जल्दी करना होता है। इसके अलावा एग्जाम में भी बहुत कम समय दिया जाता है और बहुत सारी एग्जाम देने के कारण वही आदत हो जाती है।

इसके अलावा पेशेंट की भी काफी भीड़ रहती है जिसके चलते उन्हें यह काम जल्दबाजी में करना पड़ता है। जिसके बाद उनकी वही आदत परमानेंट रह जाती है। यही वजह है कि लगभग 99% डॉक्टर ऐसी हैंड राइटिंग का प्रयोग करते हैं जो कोई आम आदमी नहीं समझ सकता।

डॉक्टर से यह भी कहते हैं कि अगर आप तेजी से लिखना सीख जाएंगे तो आप भली-भांति एक डॉक्टर की हैंडराइटिंग आसानी से समझने लग जाएंगे। ऐसा भी माना जाता है कि हर साल 7000 पेशेंट केवल इसलिए मर जाते हैं कि मेडिकल स्टोर वाले डॉक्टर की हैंडराइटिंग नहीं समझ पाते हैं और गलत दवा देते हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
Top