आयरलैंड जिसका नाम आपने सिर्फ क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दौरान ही सुना होगा पक्की बात है इस देश के बारे में आप ज्यादा कुछ नहीं जानते होंगे। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से आयरलैंड से जुड़ी ऐसी रोचक बातें बताएंगे। जिनके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
यूरोप में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश
आयरलैंड शब्द की उत्पत्ति 'Eire' से हुई है। यह Irish भाषाई ही शब्द है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे 2011 में यूरोपीय देशों में ब्रिटेन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के रूप में जाना जाता था।
आयरलैंड के कुछ रोचक तथ्य
आयरलैंड में मानव जाति की होने के सबूत 12800 ईशा पूर्व से पहले के हैं। आयरलैंड में एक ऐसा बार है जो सन 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम sean's bar बताया जाता है। सबसे खास बात टाइटेनिक जहाज उत्तरी आयरलैंड के ही एक सिटी में बनाया गया था।
इन्हीं बातों में से एक बात यह भी है कि आयरलैंड में सांप नहीं पाए जाते है। आप यकीन नहीं करेंगे कि धरती पर एक ऐसा देश भी हैं जहां कोई सांप नहीं पाया जाता.... जी हां वास्तव में ऐसा है।
प्रचलित है कई मान्यताएं
आयरलैंड में सांप ना होने के पीछे एक पुरानी कथा भी प्रचलित है कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और इन्हें इस आयरलैंड से निकालकर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस कार्य को पूरा किया था।
वहीं वैज्ञानिक मानते हैं कि आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं है जो यह सबूत पेश करता हो कि आयरलैंड में सांप थे।
वहीं यह कहानी भी कही जाती है कि यहां सांप पाए जाते थे लेकिन ठंड के कारण विलुप्त हो गए। इसलिए आयरलैंड से सांप के खत्म होने का कारण ठंड को ही मान लिया जाता है। इस बात को यह कहकर मजबूती दी जाती है कि किसी समय में इंग्लैंड में तीन प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। लेकिन ठंड के कारण वह समाप्त हो गए।
आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों में एक समान वातावरण रहता है। इसलिए ज्यादा संभावना यही है कि यहां पर रहने वाले सांप ठंड के कारण ही स्वतः समाप्त हो गए होंगे।
इसके अलावा भी आयरलैंड से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां हैं जो आपको पता होनी चाहिए जैसे यहां आदमियों से ज्यादा मोबाइल फोन का होना। अगर आपके दादा-दादी Irish हैं तो आप वहां की नागरिकता ले सकते हैं। आपके जन्म स्थान से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
0 comments:
Post a Comment