Menu

आज हम आपको जयपुर की शान कहे जाने वाले हवा महल के बारे में बताने वाले हैं। हम हवा महल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी बताएंगे जो शायद ही आपको पहले से पता होगी। चलिए जानते हैं-

1.निर्माण की आस्था
बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि हवा महल का आकार सिर के ताज के जैसा है। अधिकांश लोगों का मानना है कि हवा महल के निर्माता सवाई प्रताप सिंह कृष्ण भगवान के अनन्य भक्त थे। इसी कारण उन्होंने हवा महल का निर्माण श्रीकृष्ण द्वारा सिर पर धारण किए जाने वाले ताज के आकार में बनावाया।

2.सर्वाधिक खिड़कियों वाला महल

हवा महल भारत में सर्वाधिक खिड़कियों वाला महल है। इस इमारत में कुल 953 खिड़कियों का निर्माण किया गया है, जिनका उद्देश्य स्वच्छ एवं शीतल हवा का आनंद लेना था।

3.महलाओं के लिए निर्मित

एक अन्य धारणा के अनुसार, यह भी माना गया है कि हवा महल का निर्माण राजघराने की महिलाओं के लिए करवाया गया था। ताकि वह शहर की गतिविधियां बिना किसी अवरोध के खिड़कियों से देख सकें।

0 comments:

Post a Comment

 
Top